जनपद हाथरस की तहसील सासनी क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे के जैन पैट्रोल पंप के पास 2 बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। दोनों बाइकों की भिड़ंत मे सड़क हादसे के दौरान एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल शख्स को रहागीरों की मदद से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी लाया गया। घायल शख्स का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरों द्वारा उपचार किया गया।