बिहारीगंज के उच्च माध्यमिक विद्यालय मैदान में नई चेतना पहल के तहत प्रखंड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। महिला क्रिकेट, कबड्डी और म्यूजिकल चेयर में महिलाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। क्रिकेट और कबड्डी में टीम ‘ए’ ने जीत दर्ज की। समापन पर विजेता टीमों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम ने महिलाओं के आत्मविश्वास और सशक्तिकरण का मजबूत संदेश दिया