कानपुर: कल्याणपुर में दबंगों ने दुकान में घुसकर की लूटपाट और जानलेवा हमला, सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल
कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आवास विकास संख्या 3 में दबंगों ने दुकान में घुसकर लूटपाट और जानलेवा हमला किया था। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोमवार सुबह 9:30 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसीपी कल्याणपुर अभिषेक प्रकाश पांडे ने बताया तहरीर के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।