कस्बे में रविवार को संत रविदास की जयंती हर्षोल्लास के बीच मनाई गई। जिसमें उनके अनुयायियों ने भव्य शोभायात्रा निकालकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। रविदास जयंती पर निकली शोभायात्रा में महापुरुषों की झांकियों के साथ दीवारी नृत्य मंडली, घोड़े, ढोल-नगाड़े आकर्षण का केंद्र रहे। यात्रा के साथ चल रहे बड़ी संख्या में महिला-पुरुष अपनी पारंपरिक वेशभूषा में नाचते-गाते