सीकर शहर में आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए एबीसी अभियान का आयोजन किया जा रहा है।शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार नगर परिषद और एनजीओ द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के तहत अब तक 2795 कुत्तों को पकड़ा गया साथ ही 90 कुत्तों को रिजेक्ट भी किया गया।अभियान के तहत पकड़े गए कुत्तों का स्टेरलाइजेशन किया गया।