कवर्धा: माल वाहक गाड़ियों में सवारी ले जाने वाले चालकों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 2 पिकअप व 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली को किया जब्त
कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा लगातार पिकअप वाहन में सवारी ले जाने वाले वाहन चालको पर कार्यवाही किया जा रहा हैं। ज़िला परिवहन अधिकारी मोहन साहू ने बताया कि 21 मई को 2 पिकप और 1 ट्रैक्टर ट्रॉली में सवारी भरकर ले जाते हुए पाया गया। इधर जिला परिवहन अधिकारी के निर्देश पर दोनो पिकअप और एक ट्रैक्टर को बोडला थाना में जप्त किया गया।