कवर्धा: बाहपानी घाट मे हुई वाहन दुर्घटना मे 19 लोगो की मौत पर पूर्व वन मंत्री मो.अकबर ने वीडियो जारी कर गहरी सवेंदना की प्रकट
कुकदुर के समीप बाहपनी घाट में मालवाहक वाहन खाई में गिरने से हुए दुर्घटना में 19 लोगों की मृत्यु पर पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।पूर्व मंत्री ने मृतकों के परिजनों तथा घायलों को राज्य शासन की ओर से दी गई सहायता राशि के अलावा दुर्घटना बीमा राशि भी दिलाए जाने की जरूरत बताई है।