बरेली: सीतापुर के रहने वाले एक परिवार को बिथरी चैनपुर पुल के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर दो की मौत तीन घायल मुकदमा दर्ज
सीतापुर जिले के रहने वाले एक व्यक्ति ने बिथरी चैनपुर थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके परिवार के लोग हरिद्वार जा रहे थे तभी बिथरी चैनपुर पुल के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनको बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।