पंचायत पुरवा के मोहल्ला वज़ीरगंज में बुधवार शाम करीब 05 बजे दो आवारा सांडों के बीच जमकर भिड़ंत हो गई। सड़क पर हुई इस भिड़ंत से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि दोनों सांड काफी देर तक एक-दूसरे से भिड़ते रहे, जिससे आस-पास की दुकानों के बाहर रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया।स्थानीय लोगों काफी मशक्कत के बाद दोनों सांडों को अलग किया।