सड़क सुरक्षा माह–2026 के समापन समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन, कोडरमा द्वारा बागीटांड इनडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सिंगल मेन अंडर–18, सिंगल मेन फ्री-टू-ऑल एवं डबल मेन फ्री-टू-ऑल वर्ग शामिल थे। यह आयोजन खेल भावना के साथ-साथ सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता को समर्पित रहा।