आरा: नोनार गांव के समीप दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में बाप-बेटा घायल, आरा सदर अस्पताल से पटना रेफर
Arrah, Bhojpur | Sep 20, 2024 पिरो थाना क्षेत्र की नोनार गांव के समीप दो बाइक के आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार नोनार गांव निवासी उमेश उपाध्याय और उनका बेटा रवि शंकर उपाध्याय घायल हो गये। घायल दोनों बाप बेटा को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां गंभीर स्थिति में डॉक्टर ने उमेश उपाध्याय को पटना रेफर कर दिया है वही बेटा का इलाज आरा सदर अस्पताल में चल रहा है।