इटावा: सदर इलाके में भाजपा कार्यालय पर सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन, प्रदेश उपाध्यक्ष ने की शिरकत
Etawah, Etawah | Aug 24, 2024 सदर इलाके में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के अंतर्गत भाजपा जनपद कार्यालय पर जिला अध्यक्ष संजीव राजपूत की अध्यक्षता में जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष व संगठन आत्मक जनपद प्रभारी कमलावती सिंह ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि भाजपा का देश कभी राजनीतिक सुख हासिल करना नहीं रहा है।