जनपद के मिश्रिख रामकोट मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर पैदल जा रहे एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी होकर सड़क पर गिर गया था। घायल को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए परिवार के सदस्यों के द्वारा अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर के द्वारा गंभीर अवस्था में घायल का उपचार जारी है।