सांगोद.तहसील के भूलाहेड़ा गांव में स्थित आस्था के प्रमुख केंद्र चौथ माता मंदिर पर तिल चौथ के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह तड़के से ही हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए मंदिर परिसर में पहुंचने लगे। आसपास ही नहीं, बल्कि दूर-दराज के गांवों से भी भक्त समूहों में पैदल, ढोल-नगाड़ों और भजनों के साथ नाचते-गाते माता के द्वार पहुंचे।