सूरतगढ़-श्रीगंगानगर NH-62 का 75.5 Km सफर जल्द ही और भी सुविधाजनक होने जा रहा है। दरअसल, केंद्रीय मंत्रालय ने इस सड़क को 2 लेन से फोरलेन मे तब्दील करने के लिए ₹1022 करोड़ की राशि मंजूर की है। NHAI अधिकारियों से गुरुवार शाम मिली जानकारी के मुताबिक विभाग अब फोरलेन सड़क निर्माण के लिए आगामी प्रक्रिया में जुट गया है। इसका काम 2027 अंत तक पूरा कर लिया जाएगा।