मांट थाने के गांव प्रेमनगर में रविवार की रात को गांव के ही धीरू पुत्र कुशाल के साथ के साथ मारपीट गांव के ही एक दर्जन लोगों ने कर दी,सूचना मिलने पर हर्ट का मरीज धीरू का पिता कुशाल उसे बचाने पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट कर दी गई।सोमवार दोपहर तीन बजे कुशाल ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है।