नानपारा: नानपारा में भारतीय किसान यूनियन ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, धान खरीद सहित विभिन्न समस्याओं पर हुई चर्चा
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने नानपारा तहसील परिसर में मासिक पंचायत का आयोजन किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रमोद तिवारी के नेतृत्व में किसानों ने तहसीलदार नानपारा रवि कान्त द्विवेदी को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों की विभिन्न समस्याओं को उठाया गया। मुख्य रूप से धान क्रय केंद्रों पर खरीद में आ रही दिक्कतों को लेकर किसानों ने आक्रोश व्यक्त किया।