दातागंज: म्याऊं में किन्नर चांदनी ने अलापुर पुलिस को तहरीर देकर अपहरण, लूट और मारपीट का लगाया आरोप
शनिवार को शाम 4 बजे म्याऊं की किन्नर चांदनी ने अलापुर पुलिस को तहरीर देकर अपहरण ,लूट और मारपीट का आरोप लगाया है। उन्होंने तहरीर देकर बताया कि 5 से 6 लोग अज्ञात लोग बोलोरो कार से आए और मारपीट की और जबरन गाड़ी में डालकर ले गए। और उनकी इको गाड़ी में तोड़फोड़ की है। और मोबाइल फोन रुपए आदि लूट ले गए।