बरेली के शीशगढ़ के रामलीला मैदान के पास मंगलवार सुबह एक युवक की अचानक मौत हो गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय वीरपाल पुत्र डूंगर निवासी रहपुरा जागीर, थाना फतेहगंज पश्चिमी के रूप में हुई है। वह पिछले करीब एक माह से शीशगढ़ इलाके में घूम-घूमकर भीख मांगता था और रात में रामलीला मैदान के स्टेज पर ही सोया करता था।