सुपौल: मल्हनी भरना टोला में हाईटेंशन लाइन की सफाई के दौरान करंट लगने से गार्ड की मौत, विभागीय लापरवाही का आरोप
Supaul, Supaul | Feb 8, 2026 सुपौल सदर प्रखंड के मल्हनी भरना टोला, वार्ड संख्या–07 में हाईटेंशन बिजली लाइन की सफाई के दौरान करंट लगने से एक गार्ड की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान सहरसा जिला अंतर्गत सुखासन गांव निवासी स्वर्गीय योगेंद्र यादव के पुत्र रंजीत कुमार के रूप में हुई है। घटना रविवार को उस समय हुई, जब वह हाईटेंशन तार से सटे पेड़ की कटाई और तार की सफाई का कार्य कर रहे थे। मिली