सुपौल: सोना-चांदी की बढ़ती कीमतों से सुपौल के ज्वेलर्स परेशान, कारोबार पर गहरा असर
Supaul, Supaul | Feb 8, 2026 सुपौल में सोना और चांदी की कीमतों ने सुपौल के ज्वेलरी कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है। दामों में तेज़ उछाल के कारण ग्राहकों की खरीदारी में भारी गिरावट देखी जा रही है, जिससे स्थानीय ज्वेलर्स का बिजनेस बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस संबंध में सुपौल ज्वेलर्स संघ के सचिव अरुण कुमार ठाकुर ने कहा कि सोना चांदी की कीमतों में लगातार वृद्धि होने से कारोबार पर असर पड़ा।