हाथरस: गांव परसारा के पास स्विफ्ट गाड़ी ने स्कूल से लौट रहे छात्र को मारी टक्कर, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
चंदपा थाना क्षेत्र के गांव परसारा के पास आज शनिवार को दोपहर 12:30 बजे के लगभग स्कूल से लौट कर साइकिल से आ रहे छात्र को तेज गति स्विफ्ट गाड़ी ने टक्कर मार दी और टक्कर मार कर गाड़ी मौके से फरार हो गई !दुर्घटना को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और घायल को जिला अस्पताल लाया गया! जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए छात्र को अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया है!