हाथरस: मधुगढ़ी के पास बिजली की लाइन से टकराकर ट्रक कंटेनर में लगी आग, दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
सदर कोतवाली क्षेत्र के मधुगढ़ी के पास बिजली की लाइन से टकराकर एक ट्रक कंटेनर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। ट्रक कंटेनर मे आग लगने से इलाके मे हड़कंप मच गया। चालक ट्रक कंटेनर लेकर भागने लगा सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक कंटेनर को रुकवाया और सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंच गईं, आगरा अलीगढ़ हाईवे पर ट्रक कंटेनर को रुकवा कर दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।