शाहजहांपुर में पड़ रही भीषण ठंड के बीच मजदूर वर्ग, बेसहारा और बेघर लोगों की नब्ज टटोलने के लिए एडीएम वित्त अरविंद कुमार देर रात अचानक रैन बसेरों में पहुंचे। इस दौरान उनकी पत्नी सौम्या भी उनके साथ रहीं। एडीएम ने रैन बसेरों में ठहरे लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानी और कंबल ओढ़ाकर मानवता की मिसाल पेश की। उन्होंने एक बुजुर्ग अम्मा के पास बैठकर हालचाल जाना