पोटका प्रखंड अंतर्गत बुधवार को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर पोटका विधायक संजीव सरदार के गांव उदाल में विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक के परिवार के सभी सदस्यों ने गांव की महिलाओं एवं बुजुर्गों को अंगवस्त्र भेंट कर मकर पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान विधायक परिवार ने सभी ग्रामीणों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।