नरपतगंज: नरपतगंज अंचल कार्यालय में अग्निपीड़ित परिवारों के बीच चेक का वितरण किया गया
नरपतगंज अंचल कार्यालय में बुधवार को अंचल पदाधिकारी रविंद्र कुमार के द्वारा 10 की संख्या में अग्निपीड़ित परिवारों के बीच चेक का वितरण किया गया। मालूम हो कि एक सप्ताह का अंतराल में नरपतगंज के मधुरा उत्तर व बड़हरा में हुए अग्निकांड में 10 परिवार का घर जलकर राख हो गया था।