नरपतगंज: अज्ञात चोरों ने हाईटेक तरीके से एसबीआई चंदा एटीएम का शटर काटकर लाखों की चोरी की, एसडीपीओ ने पहुंचकर ली जानकारी
नरपतगंज फारबिसगंज एनएच के सटे पंचगछिया स्थित एसबीआई एटीएम का अज्ञात चोरों के द्वारा हाईटेक तरीके से शटर काटकर लाखों रुपए चोरी करने का मामला सामने आया है। चोरी की घटना के बाद जानकारी मिलते ही एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा, नरपतगंज थाना अध्यक्ष कुमार विकास ने घटनास्थल पहुंचकर कई बिंदुओ पर जांच किया।