नरपतगंज: नरपतगंज में रामनवमी पर पहली बार निकाली गई भव्य शोभायात्रा जुलूस
नरपतगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या 19 बजरंगबली मंदिर परिसर से सोमवार को समाजसेवी विवेक भगत की अध्यक्षता में रामनवमी शोभायात्रा निकाली गई। जो पूरा बाजार भ्रमण किया गया। जुलूस के दौरान प्रखंड प्रमुख मनोज यादव, विजय यादव, समाजसेवी जेडी यादव, मुख्य पार्षद सन्नू कुमारी, बीडीओ चंदन प्रसाद,सीओ रविंद्र कुमार, थाना अध्यक्ष कुमार विकास आदि मौजूद रहे।