पंचकूला: सेक्टर 5 में नाफेड कार्यालय के बाहर खड़ी गाड़ी से एप्पल का लैपटॉप हुआ चोरी, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू
सेक्टर 5 थाने के अंतर्गत नाफेड ऑफिस के सामने खड़ी गाड़ी से एप्पल का लैपटॉप चोरी होने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है कि वह नाफेड में एक मीटिंग के संबंध में आया हुआ था। जब वह मीटिंग के लिए गया तो पीछे से उसकी गाड़ी से एप्पल का लैपटॉप निकाल कर कोई ले गया। पुलिस ने गाड़ी से लैपटॉप चोरी होने का मामला दर्ज कर लिया है।