राधे राधे प्रभात फेरी मंडल बीना में पिछले कई वर्षों से प्रत्येक एकादशी को मंदिरों में संकीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जिसमें फूलों की होली खेली जाती है।वहीं शुक्रवार करीब 3:00 बजे बीना के बड़केश्वर मंदिर पर आमल की एकादशी संकीर्तन के साथ फूलों की होली खेली गई। जिसमें फागुन के गीत गाते हुए भक्तों ने एक दूसरे के ऊपर फूलों को उड़ा कर होली खेली।