शाहजहांपुर: बुलेट और ट्रक की टक्कर में 10 वर्षीय बच्ची की मौत, माता-पिता गंभीर, सेहरामऊ दक्षिणी थाना में ट्रक चालक पर मुकदमा दर्ज
शाहजहाँपुर। थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। प्रार्थी मोहम्मद शमीम की तहरीर के अनुसार उनका भाई मोहम्मद नईम, उनकी पत्नी हशीन वानो उर्फ शमा और 10 वर्षीय पुत्री समन बुलेट मोटरसाइकिल से पाली से घर लौट रहे थे।हादसे में समन की मौके पर मौत हो गई, जबकि नईम और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए