जगाधरी: यमुनानगर में गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादों की शहादत पर नगर कीर्तन का आयोजन
साहबजादा सेवा सोसायटी की ओर से शनिवार को दोपहर 2:00 बजे सिंह सभा गुरुद्वारा से गुरु गोविंद सिंह के चार साहबजादे की शहीदी दिवस के उपलक्ष में नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। जहां से भी नगर कीर्तन गुजर लोगों ने भव्य स्वागत कर माथा टेक कर परिवार की सुख शांति की कामना भी कि। अगले 10 दिन तक सारणी चौक पर कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा।