टाटीझरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बुधवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान 236 लोगों का पंजीकरण कर उनका जांच किया गया। डॉक्टरों द्वारा लोगों की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवा वितरित की गई। कडाके की ठंड को देखते हुए प्रखंड प्रशासन की ओर से 10 असहाय एवं जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किया गया। बडी संख्या में लोग शामिल हुए।