करनैलगंज: कजरी तीज पर सरयू घाट पहुंचे एसपी, सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण
कजरी तीज पर्व को लेकर SP ने रविवार रात 12 बजे सरयू घाट का निरीक्षण किया। उन्होने घाट पर मौजूद सुरक्षा प्रबंधो व श्रद्धालुओ के आने-जाने वाले मार्ग की व्यवस्था का जायजा लिया। SP ने अधिकारियो को भीड़ प्रबंधन व सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होने श्रद्धालुओ की सुविधाओ पर विशेष ध्यान देने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी