कोल: रोरावर बाईपास पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंदा, हादसे में बाइक सवार की मौत, पत्नी व छोटी बच्ची घायल
Koil, Aligarh | Jan 12, 2025 अलीगढ़ के थाना रोरावर इलाके रोरावर बाईपास पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला।जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही पहिए के नीचे आकर कुचलकर दर्दनाक मौतहो गई। बाइक पर सवार पत्नी व छोटी बच्ची मामूली रूप से घायल हो गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर शव को रविवार की रात करीब 8:00 बजे भेजा।