नवागढ़: खैरताल गांव में पैदल चल रहे व्यक्ति को कार ने मारी ठोकर, व्यक्ति को आई चोट, कार चालक मौके से फरार
पुलिस के मुताबिक, खैरताल निवासी, नरेंद्र साहू ने बताया कि वह अपने दुकान से पैदल बाजार तरफ जा रहा था. पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे ठोकर मारकर मौके से फरार हो गया. ठोकर की वजह से उसे चोट आई है. इलाज के लिए उसे नवागढ़ के अस्पताल लाया गया. पुलिस ने मामले में ठोकर मारने वाले कार चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है।।