बार संघ राजगढ के पूर्व अध्यक्ष एवं गुलपुरा निवासी एडवोकेट चरण सिंह पूनियां,उनके परिवार ने ईमानदारी और नैतिक मूल्यों की अनुकरणीय मिसाल पेश कर समाज को प्रेरणादायक संदेश दिया है।एडवोकेट पूनियां 2 रोज पूर्व राजगढ के शितला बाजार से मिठाई लेकर गये थे, जिसमें भूलवंश मिठाई दुकान मालिक की ₹70 हजार की मिठाई के डिब्बे में गिरी अंगुठी लौटाकर अनुकरणीय उदाहरण पेश किया।