अमरोहा: डिडौली पुलिस को दस साल बाद मिली बड़ी कामयाबी: ट्रक-ट्रैक्टर गिरोह का पर्दाफाश, लाखों की चोरी में दो गिरफ्तार
Amroha, Amroha | Jul 18, 2025 डिडौली पुलिस को करीब 10 साल बाद बदमाशों पर बड़ी सफलता मिली है। बिहार व अन्य राज्यों से चोरी कर लाए जा रहे ट्रैक्टरों की तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि फर्जी दस्तावेज और नंबर प्लेट लगाकर ये ट्रैक्टर विभिन्न राज्यों में बेचने की फिराक में थे।