बैराड़: ऑपरेशन मुस्कान: बैराड पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अपहृता बरामद, ₹10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित ऑपरेशन मुस्कान के तहत बैराड पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अपहृता को पानीपत (हरियाणा) से सुरक्षित दस्तयाब करते हुए ₹10,000 के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है।थाना बैराड में फरियादी ने 25 सितंबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी।शनिवार दोपहर 3 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।