पटना गया रेलखंड पर रांची-पटना जन शताब्दी एक्सप्रेस में रेल पुलिस ने लावारिस हालत में रखे एक बैग से विदेशी शराब की 17 बोतलें बरामद कीं। प्रत्येक बोतल करीब 750 मिलीलीटर की बताई जा रही है। पुलिस ने शराब की खेप जब्त कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी दोपहर करीब 2 बजे आयोजित प्रेस वार्ता में अधिकारियों ने दी।