नजीबाबाद: नजीबाबाद में हवन में आहुति के साथ माघ महात्म्य गौ कथा का समापन
आज दिनांक 1 फरवरी को 3:00 बजे के करीब कार्यक्रम संपन्न हुआ नगर के मौहल्ला मकबरा स्थित गीता भवन मंदिर में एक माह से चल रही माघ महात्म्य गौ कथा का समापन विधिवत रूप से हवन में पूर्ण आहुति देकर किया गया। पूर्णाहुति के लिए मंदिर में जन सैलाब उमड़ा। श्रद्धालुओं ने सभी की सुख शांति की कामना की। इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।