मुगलसराय: बसनी में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने पंखे के सहारे लटककर दी जान
अलीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बसनी में 27 वर्षीय अशोक प्रजापति ने रविवार रात 10 बजे पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली ग्रामीणों के अनुसार, अशोक की पत्नी पूनम शेरपुर नारायणपुर की रहने वाली है। वह लंबे समय से पति के साथ नहीं रह रही थी। अशोक दो दिन पहले ही ससुराल से घर आया था। पारिवारिक तनाव के चलते उसने साड़ी का फंदा बनाकर जान दे दी।पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।