सैंज: सैंज में देवता मनु ऋषि के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
आज जन्मदिन पर घाटी की परिक्रमा के लिए निकले देवता मनु ऋषि
Sainj, Kullu | Apr 14, 2024 सैंज घाटी की शैंशर कोठी के आराध्य देवता मनु ऋषि का जन्मदिवस आज रविवार को मनाया गया। घाटी के बजाहरा गांव में देवता के जन्मदिन पर मेले का आयोजन किया गया। बजाहरा में देवता के दर्शन पाने के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हाजिरी भरी। अपने आराध्य देव के समक्ष शीश नवाया और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया।