पंचकूला: एमडीसी पंचकूला में गैस एजेंसी के पीछे झुगियों में हुआ सट्टा लगवाने वाले व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा, मामला दर्ज
पंचकूला के एमडीसी में स्थित गैस एजेंसी के पीछे झुग्गियों में सट्टा लगवाने वाले व्यक्ति को पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 760 रुपए सहित पकड़ा गया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान अशोक कुमार वासी मौली जागरा के रूप में हुई हैं। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।