पंचकूला: सेक्टर-6 स्थित अस्पताल में अज्ञात बुजुर्ग की हुई मौत, सर्व कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट ने करवाया बुजुर्ग का अंतिम संस्कार
सेक्टर 6 अस्पताल में घायल बुजुर्ग की मौत होने पर सर्व कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट ने अज्ञात बुजुर्ग के शव का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया। सर्व कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कई सालों से लावारिस शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है और इसी कड़ी के तहत सेक्टर 6 अस्पताल में एक अज्ञात बुजुर्ग के शव का संस्था के द्वारा पूरे विधिविधान से अंतिम संस्कार किया गया।