गोविंदपुर सुनारीगली में एक अनियंत्रित बाइक सवार ने एक महिला मजदूर को टक्कर मार दिया है। महिला मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गई है। महिला मजदूर राधा भट्ठा पर मौजीपुर में मजदूरी करती है। महिला मजदूर की पहचान नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के पचलोबा गांव निवासी 35 वर्षीय किरण कुमारी के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया है।