मुरैना नगर: मुरैना: कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 6 साल से फरार वारंटी न्यू आमपुरा से गिरफ्तार, भेजा जेल
मुरैना में कोतवाली पुलिस ने विशेष अभियान के तहत 6 साल से फरार स्थायी वारंटी धर्मेंद्र गुर्जर को आज गिरफ्तार किया।वह मारपीट और धमकी जैसे मामलों में वांछित था और लंबे समय से छिपा हुआ था। मुखबिर की सूचना पर न्यू आमपुरा से उसे पकड़ा गया।न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।पुलिस का कहना है कि फरार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।