रतनपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत रिगवार में ग्राम वासियों ने नशा मुक्ति अभियान के तहत एक विशाल जन जागरूकता रैली निकाली। बढ़ते नशे की प्रवृत्ति से युवाओं और बच्चों पर पड़ रहे दुष्प्रभाव तथा नशे से जुड़े अपराधों को देखते हुए ग्रामीणों ने अपने गांव को स्वच्छ सुंदर और नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया। जनप्रतिनिधि,पुलिस प्रशासन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे