जिले के बंडोल थाना क्षेत्र के आसपास खनिज विभाग के द्वारा गिट्टी उत्पादन करने के लिए स्टोन क्रशर संचालित किए जाते हैं क्रेशर संचालक के द्वारा मशीन के आसपास किसी भी प्रकार की डस्ट रोकने के लिए इंतजाम नहीं किए गए हैं जिस वजह से बंडोल गांव और आसपास हवा के साथ डस्ट और धूल आ रही है जिससे वायु प्रदूषण हो रहा है और लोगों को परेशानी हो रही है