बहराइच: बक्शीपुरा इलाके में आवारा कुत्ते का आतंक, 4 बच्चों को नोंचकर किया घायल
बहराइच के थाना दरगाह क्षेत्र के बक्शीपुरा इलाके में आवारा कुत्ते ने 4 बच्चों पर हमला कर दिया, जिसमें एक बच्ची समेत सभी बच्चे घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। आवारा कुत्ते के हमले से इलाके में हड़कंप मच गया। सभी घायल बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।